फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आग से 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

विज्ञापन
मेंहदावल में आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल। विकासखंड क्षेत्र में शुक्रवार को तेज हवा के बीच गेहूं के खेत में आग लग गई। इससे 50 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे फायर विभाग के कर्मी किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

डडिया नटवा सीवान में शुक्रवार को करीब 1-2 बजे के बीच एक गेहूं के खेत में आग लग गई। हवा इतनी तेज थी कि देखते-देखते आग अगल-बगल के खेत को भी अपने चपेट में ले लिया। आप पूरी तरह से बेकाबू हो गई, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह को दी। थानाध्यक्ष ने सूचना फायर सर्विस विभाग को दी। फायरकर्मी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद दो घंटे में आग पर काबू पाया।
दुर्गेश पांडे रामकेश यादव मोटी साहनी बाबूराम दरस लालजी यादव राधेश्याम राम अचल समेत अन्य लोगों के गेहूं की फसल जलकर राख हो गए। फसल जलने से किसान परेशान व मायूस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें