संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने शुक्रवार को पांच दरोगा का कार्यक्षेत्र परिवर्तित किया है। एसपी ने बताया कि थाना धनघटा से एसआई विनोद कुमार राय को थाना बखिरा, घनश्याम प्रसाद थाना मेंहदावल से थाना धनघटा, रामनक्षत्र भारती थाना धनघटा से थाना दुधारा, प्रवीन्द्र कुमार त्रिपाठी थाना धनघटा से थाना कोतवाली खलीलाबाद और एसआई भीमसेन सिंह को थाना मेंहदावल से यूपी 112 में तैनाती दी है।