संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। शुक्रवार को बखिरा पुलिस ने सिद्धार्थनगर जनपद के व्यक्तियों के खिलाफ उप्र गिरोहबंद समाज विरोधी क्रिया-कलापों में कार्रवाई की है।
एसओ श्याममोहन ने बताया कि एक जनवरी को हमराह मनीष यादव, अश्वनी यादव के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे। भ्रमण के दौरान जानकारी मिली कि सिद्धार्थनगर जनपद के अतरी नानकार निवासी विनय कुमार पांडेय व कोतवाली बांसी निवासी सुभाषचन्द्र वर्मा एक संगठित गिरोह बनाकर क्षेत्र में सक्रिय हैं। दोनों अपराधी लूट व लूट के समान रखने के अभ्यस्त अपराधी हैं। इससे क्षेत्र में इनका भय व्याप्त है। कोई भी व्यक्ति इनके भय से गवाही देने को तैयार नहीं है। इनका यह कार्य उप्र गिरोहबंद अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। जिलधिकारी के अनुमोदन पर दोनों अभियुक्तों के खिलाफ उप्र गिरोहबंद समाज विरोधी अधिनियम में कार्रवाई की गई है।