एचआर इटर कॉलेज में डीएलएड परीक्षा देने जाते परीक्षार्थी-संवाद
संतकबीरनगर। सीसीटीवी की निगरानी में सोमवार से डीएलएड परीक्षा आठ केंद्रों पर हुई। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों की तलाशी लेने के बाद ही परिसर में प्रवेश दिया गया। इसके साथ ही उनके पास जो भी सामान था उसे परीक्षा केंद्र के बाहर ही रखवा लिया गया। परीक्षा में कुल नामांकित 4191 परीक्षार्थियों में 491 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा तीन नवंबर तक चलेगी।
डॉयट प्राचार्य व उप शिक्षा निदेशक धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि डीएलएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। परीक्षा आठ केंद्राें पर आयोजित हुई। जिसमे मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर काॅलेज खलीलाबाद, हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद, सरदार पटेल इंटर कॉलेज भदांह, संत कबीर आचार्य राम बिलास इंटर कॉलेज मगहर, कृषक औद्योगिक पाल इंटर कॉलेज हरिहरपुर शामिल रहा।
उन्होंने बताया कि आठ केंद्रों पर नामांकित 4191 परीक्षार्थियों में से 491 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। परीक्षा में 3700 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रों पर तैनात पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा शुरू होने से लगाय परीक्षा की समाप्ति तक केंद्रों पर मौजूद रहे। इसके साथ ही प्रश्न पत्र अपने सामने खुलवाया। परीक्षा में कही से कोई शिकायत नहीं मिली है।