फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 45 उद्यमियों ने 1100 करोड़ के निवेश पर जताई सहमति

विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते उद्यमी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
45 उद्यमियों ने 1100 करोड़ के निवेश पर जताई सहमति
विज्ञापन

इन्वेस्टर्स समिट आज, तैयारियां पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन सोमवार को औद्योगिक क्षेत्र में होगा। इसकी तैयारियां रविवार को पूरी कर ली गईं। इसमें 250 उद्यमी प्रतिभाग करेंगे। 45 उद्यमियों ने 1100 करोड़ रुपये के निवेश पर सहमति जताई है। 400 करोड़ रुपये के और प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है।
प्रदेश स्तर पर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 12 से 14 फरवरी तक होना प्रस्तावित है। उसी क्रम में संतकबीरनगर जिले में 23 जनवरी को औद्योगिक क्षेत्र में संचालित धागा फैक्ट्री में इन्वेस्टर्स समिट होगी। रविवार को जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त (उद्योग) राजकुमार शर्मा और उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उपायुक्त (उद्योग) राजकुमार शर्मा ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट में करीब 250 उद्यमी प्रतिभाग करेंगे। 45 उद्यमियों ने 1100 करोड़ के निवेश की सहमति जता दी है। दस और उद्यमियों से वार्ता हुई है।
विज्ञापन

इसमें गारमेंट्स, कूलर, मैनुफैक्चरिंग, डेयरी प्रोडक्ट, राइस मिल, इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स, मसाला उद्योग, धागा, होटल एवं रेस्टोरेंट, ऑटो मोबाइल पार्टस, बर्तन उद्योग आदि क्षेत्रों में निवेश की सहमति उद्यमियों ने जताई है। पर्यटन के क्षेत्र में गोरखपुर के एक उद्यमी से वार्ता हुई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट में उत्तर प्रदेश सरकार के जरिए जारी नवीन उद्योग नीति पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में आए उद्यमियों में पांच उद्यमी अपना विचार व्यक्त करेंगे। इसमें उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें