निष्क्रिय सदस्यों को पद से हटाएगी बसपा
पार्टी की बैैठक में कार्यकर्ताओं से घर-घर जाने की अपील
धनघटा (संतकबीरनगर)। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा क्षेत्र धनघटा की बैठक रविवार को हुई। इसमें पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर बसपा शासनकाल की याद दिलाने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन में निष्क्रिय सदस्यों को पद से हटाया जाएगा।
विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राकेश भारती ने कहा कि भाजपा और सपा की गलत नीतियों के कारण देश और प्रदेश की जनता परेशान है। बसपा की तरफ लोग उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं।
पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने निर्णय लिया है कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर बसपा के सुशासन का याद दिलाएं। बैठक में राजीव कुमार, किशोरी लाल, इंद्रेश कुमार, हरी प्रकाश, उमेश कुमार, जितेंद्र कुमार, रामचंद्र, शिवनाथ, धर्मराज, सदानंद आदि मौजूद रहे।