फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सैनिक सम्मेलन में 43 पुलिसकर्मी सम्मानित

विज्ञापन
पुलिस कर्मी को सम्मानित करते एसपी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार में बृहस्पतिवार को एसपी संदीप कुमार मीणा की अगुवाई में सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित हुई। उन्होंने अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले 43 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘कॉप ऑफ द मंथ’ चुनकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
गोष्ठी में एसपी ने यातायात अभियान, साइबर अपराध, महिला अपराध, लंबित विवेचनाओं और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की समीक्षा की। उन्होंने महिला अपराधों में प्रभावी कार्रवाई, अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और गुंडा एक्ट के तहत जिलाबदर की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत यौन शोषण, पॉक्सो एक्ट, लूट जैसे मामलों में प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक सजा सुनिश्चित करने को कहा। चोरी, नकबजनी और वाहन चोरी रोकने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें