फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़नदस्ता और निगरानी टीमें सतर्कता से करें कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
उड़नदस्ता और निगरानी टीमें सतर्कता से करें कार्य
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव के लिए गठित उड़नदस्ता टीम तथा स्थाई निगरानी टीम का मुख्य कार्य आदर्श आचार संहिता का पालन कराना तथा उम्मीदवारों के व्यय पर निगरानी रखना है। इस कार्य में पूरी सतर्कता और निष्पक्षता होनी चाहिए।
विज्ञापन

यह निर्देश जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में टीम अधिकारियों की बैठक में दिए। डीएम ने कहा कि टीम को सी-विजिल एप पर प्राप्त शिकायतों की जांच कर रिपोर्ट देनी है। कार्य में सुविधा और तेजी के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन उड़नदस्ता टीम तैनात की गई है। इसमें एक मजिस्ट्रेट तथा एक पुलिस अधिकारी हैं। पुलिस अधिकारी माल जब्त कर रिपोर्ट बनाएंगे तथा एफआईआर दर्ज कराएंगे। मजिस्ट्रेट इसकी रिपोर्ट भेजेंगे। इनके साथ एक वीडियोग्राफर भी होगा जो पूरी जांच का वीडियो तैयार करेगा। उड़नदस्ता टीमों की आठ-आठ घंटे के शिफ्ट में ड्यूटी रहेगी। सी-विजिल एप टीम के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन में डाउनलोड रहेगा। इस एप पर आमजन भी शिकायत भेजेेंगे। टीम स्वत: घटना का संज्ञान लेकर कार्रवाई कर सकेगी। सी-विजिल एप पर केबल निर्वाचन संबंधी शिकायत भेजी जा सकती है। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन या रुपये, शराब, भोजन, सामान बांटने की फोटो इस एप पर पांच मिनट के भीतर अपलोड करना होगा। आधे घंटे के भीतर टीम मौके पर पंहुचकर जांच कर रिपोर्ट देगी। 24 घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। किसी भी व्यक्ति की बैगर अनुमति के उसके घर या परिसर में झंडा, बैनर, पोस्टर नहीं लगेगा। पोस्टर पर मुद्रक, प्रकाशक का नाम एवं पता अनिवार्य है। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी जगनारायण झा, अपर एसडीएम राजनारायण तिवारी, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार, प्रदीप तिवारी, ओमप्रकाश यादव, उड़नदस्ता एवं स्थाई निगरानी टीम के मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें