फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठित हों किसान : कपिल देव

विज्ञापन
विज्ञापन
-भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने की पंचायत हुई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। खलीलाबाद ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा रसूलाबाद में रविवार को भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने की किसान जनजागरण पंचायत तहसील अध्यक्ष मनोज मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन की मजबूती, किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव कपिल देव राय ने कहा कि आज किसान मजबूर और मजलूम होता जा रहा है। सरकारें इन्हें दिन प्रतिदिन छलने का कार्य कर रही हैं। आज चुनाव में तमाम पार्टियां इसका लाभ उठाने का प्रयास करेंगी। हमको संगठित होने की जरूरत है। प्रदेश प्रवक्ता रणजीत सिंह ने कहा कि वे किसानों की समस्याओं को हल करने का हर सम्भव प्रयास करते हैं और करते रहेंगे। बस्ती जिले की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू मौर्य ने कहा कि सबकी भूख को मिटाने वाला किसान आज भूखों मर रहा है। किसान कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। आज जरूरत है हम सबको संगठित होने की। विजय पाल दास, संजय श्रीवास्तव, राजकुमार, अभिषेक, सुभाष यादव, फूलचंद मिस्त्री, हरिश्चंद्र सिंह, पूजा, सोनमती, राधिका, जितेंद्र, सदरुद्दीन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें