फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से धरने पर बैठे थे कृपाशंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पिछले एक सप्ताह से धरने पर बैठे सरौली निवासी कृपाशंकर त्रिपाठी ने रविवार को एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया। उन्होंने इस बावत सीएम को संबोधित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

कृपाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि संतकबीरनगर और महराजगंज में मंदिर-मठ की जमीनों को बेचा जा रहा है। इस पर रोक लगाई जाए। जनता को भ्रष्टाचार से निजात दिलाने के लिए सरल-सहज कानून बनाया जाए। बिहार सरकार की तरह उत्तर प्रदेश में भी शराब बंदी कानून लाया जाए। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो वे उपवास पर बैठेंगे। एसडीएम एसपी सिंह ने बताया कि उनकी मांगों से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इसके साथ ही जो जमीन कब्जा है उस पर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान कोतवाल प्रदीप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें