फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना न देने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम ने मगहर के ईओ से किया जवाब-तलब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। सही सूचना उपलब्ध नहीं कराने पर एडीएम ने नगर पंचायत के ईओ से जवाब-तलब किया है। सूचना मांगने वाले को सही सूचना उपलब्ध कराते हुए पत्रावली को दफ्तर दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला तिवारी टोला निवासी मक्खन लाल गुप्ता ने नगर पंचायत कार्यालय के ईओ से दो बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। एक माह बाद भी ईओ ने सूचना नहीं दी। जबकि ईओ ने सूचना उपलब्ध कराने संबंधी बात पत्र के माध्यम से एडीएम को दी है। आवदेक का आरोप है कि ईओ ने उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। आवेदक मक्खन लाल ने प्रथम अपीलीय अधिकारी/प्रभारी अधिकारी नगर निकाय संतकबीरनगर के न्यायालय में वाद दाखिल किया है। मामले को गहनता से पढ़ने और आवेदक से जानकारी करने के पश्चात वाद का निस्तारण करते हुए प्रथम अपीलीय अधिकारी/प्रभारी अधिकारी नगर निकाय रणविजय सिंह ने अधिशाषी अधिकारी मगहर को सही सूचना देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें