फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कभी भी ठप हो सकती है पूरे जिले की बिजली
विज्ञापन

विद्युत निगम के स्टोर में तार का अभाव, फाल्ट बनाने में आ रही दिक्कत
तीन महीने से खाली है स्टोर, कर्मचारियों को हो रही परेशानी
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शहर व आसपास के ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति कभी भी बंद हो सकती है। वजह फाल्ट ठीक करने के लिए बिजली निगम के गोदाम में सामान ही नहीं है। तार व इंसुलेटर भी नहीं है। फाल्ट आने पर कर्मचारी जुगाड़ से काम चला रहे हैं। यदि मेन लाइन में थोड़ी दिक्कत आ गई तो सप्लाई कई घंटों तक बाधित हो सकती है।
बिजली आपूर्ति को निर्वाध बनाए रखने के लिए निगम की तरफ से खलीलाबाद उपकेंद्र स्थित गोदाम में तार, इंसुलेटर, स्टे रॉड आदि रखने का इंतजाम किया है। प्राकृतिक आपदा या किसी हादसे के दौरान अगर कहीं सप्लाई टूटती है तो स्टोर से तुरंत जरूरी सामान मिल जाता है। सामान्य परिस्थिति में भी फाल्ट या किसी अन्य उपकरण के खराब होने पर तत्काल स्टोर से जरूरी सामान लेकर गड़बड़ी दूर करा दी जाती है, लेकिन खलीलाबाद के स्टोर में पिछले तीन महीने से एल्युमीनियम के तार व केबल, इंसुलेटर आदि जरूरी सामान नहीं हैं। कहीं एक भी इंसुलेटर खराब हो जाए तो उस पूरी लाइन की सप्लाई ठप हो जाएगी। इसी तरह अगर कहीं पोल तिरछा हो जाए तो उसे सीधा रखने के लिए जरूरी स्टे रॉड नहीं है।
विज्ञापन


जर्जर तार-पोल के चलते आती है दिक्कत
कई दशक पहले लगे तार व पोल अब जर्जर हो चुके हैं। खंभों पर लगे इंसुलेटर भी पुराने होने के चलते आए दिन खराब होते रहते हैं। जाड़े में शीत के चलते अक्सर ही तार टूटने व इंसुलेटर पंचर (खराब) होने की समस्या आती रहती है। शहर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में हर दिन कहीं न कहीं फाल्ट की सूचना मिलती है, लेकिन सामान के अभाव में कार्य में दिक्कत आती है।

विभागीय अफसरों ने साधी है चुप्पी
बिजली निगम के अफसर फाल्ट होने पर तुरंत ठीक करने का आदेश तो देते हैं, लेकिन सामान की अनुपलब्धता के मुद्दे पर सब चुप्पी साध जाते हैं। लाइनमैनों की पीड़ा यह है कि अगर फाल्ट ठीक होने में देरी होती है तो उपभोक्ता लापरवाही का आरोप लगाते हैं और अफसर भी डांट फटकार लगाते हैं, जब सामान उपलब्ध कराने की बारी आती है तो सब चुप्पी साध जाते हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन उपलब्ध है सामान-एक्सईएन
विद्युत निगम के खलीलाबाद वितरण मंडल के अधिशासी अभियंता संजय कुमार सिंह का कहना है कि अब स्टोर के तमाम सामान ऑनलाइन उपलब्ध हैं। सभी गोदामों का डिटेल ऑनलाइन है। जिस उपकरण की जरूरत होती है, अगर अपने स्टोर में नहीं है तो उसे अन्य जगहों से मंगा लिया जाता है। हालांकि इसमें कुछ देरी होती है, लेकिन कार्य पूरी तरह से प्रभावित नहीं होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें