फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में पानी आने से किसान खेत सिचांई में लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू नहर में छोड़ा गया पानी, किसान खुश
विज्ञापन

किसानों को गेहूं की सिंचाई में मिलेगी मदद
खबर का असर
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
बाघनगर। सरयू नहर की शाखा खलीलाबाद में बृहस्पतिवार की रात पानी आने से सेमरियावां ब्लॉक के किसान खुश हो गए हैं। किसानों को गेहूं की सिंचाई में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

सरयू नहर में पानी न होने से इलाके के किसान चिंतित थे। ‘अमर उजाला’ ने 12 दिसंबर के अंक में ‘नहर में पानी न होने से किसान परेशान’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया गया। इसके बाद बृहस्पतिवार की रात ही नहर में पानी छोड़ा गया। सेमरियावां ब्लॉक के देवरिया विजई, धरूई, मीरपुर, भैंसवरिया, करही, उसराशहीद, चोरहा, गुलरिहवां, बढ़या माफी, छपिया माफी, तिनहरी माफी, चिउटना, रजापुर सरैया समेत दर्जनों गांव से होकर सरयू नहर शाखा खलीलाबाद गुजरती है। नहर की उप शाखा करमाखान, दरियाबाद, कड़जा, दुधारा, गंगैचा, दशावां, मूड़ाडीहा बेग आदि गांव से होकर गुजरती है। शुक्रवार की सुबह नहर में पानी देखकर किसान खुश हो गए। गेहूं की सिंचाई में सुविधा मिलेगी। इससे किसानों की लागत में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें