दीपावली पर्व के लिए स्वास्थ्य महकमा सतर्क
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। दीपावली पर्व के लिए स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। जनपद के सीएचसी, पीएचसी पर विशेष व्यवस्था के तहत डॉक्टर और दवाओं की उपलब्धता रहेगी, ताकि कोई घटना घटने पर त्वरित इलाज की व्यवस्था की जा सके। इसके अलावा 108 नंबर एंबुलेस लगातार क्षेत्र में भ्रमण करेगी और घटना घटने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी।
दीपावली पर्व के लिए जहां प्रशासन सतर्क है, वहीं स्वास्थ्य महकमा भी घटना घटित होने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराएगा। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीएम शुक्ल ने बताया कि दीपावली पर्व के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जनपद के सभी सीएचसी, पीएचसी पर डॉक्टर हर समय उपलब्ध रहेंगे। सभी चिकित्सा केंद्रों पर दवाओं को विशेष तौर पर उपलब्ध करा दिया गया है।