फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर में रिसाव, मचा हड़कंप

विज्ञापन
gas cylender
विज्ञापन

विज्ञापन
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। सांसद आदर्श गांव सांडेंखुर्द गांव में शुक्रवार को एक रसोई गैस सिलेंडर से रिसाव होने लगा। घर पर मौजूद महिला की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। साड़ेंखुर्द गांव के बबलू शुक्ला के घर में रसोई गैस से खाना बनता है। सुबह जैसे ही उनके घर की महिला ने गैस को खोला तभी अचानक ही गैस सिलेंडर से तेज गति से गैस रिसाव होकर बाहर निकलने लगा। इसके बाद घर में कोहराम मच गया, लेकिन उसी समय उस महिला ने तेजी दिखाते हुए पाइप को अलग करके गैस सिलंडर को घर के बाहर फेंक दिया। इसके बाद गैस रिसाव होकर बाहर निकलकर ऊपर हो गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आसपास के लोगों ने महिला के दिलेरी की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें