संतकबीरनगर। भरवलिया उर्फ टिकुइया गांव के लोगों ने शुक्रवार को प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अपने गांव को बस्ती जनपद से जोड़ने की मांग की, जिससे उनकी समस्या का समाधान हो सके। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी मांगो का ज्ञापन डीएम को दिया। प्रधान प्रतिनिधि राजेश यादव ने कहा कि भरवलिया उर्फ टिकुइया की ग्राम पंचायत चकिया बस्ती जनपद के कुदरहा ब्लॉक में शामिल है। इस वजह से प्रधान पद का चुनाव बस्ती जनपद से होता है, लेकिन विधायक और सांसद के चुनाव में वे लोग संतकबीरनगर जिले के मतदाता हो जाते हैं। इस तरह से ग्रामीणों का कोई कार्य होता है तो कुदरहा ब्लॉक बस्ती के कर्मचारी कहते है यह गांव संतकबीरनगर में आता है वहंा पर जाए और जब संतकबीरनगर जाते है वहंा के अधिकारी कर्मचारी कहते हैं, यह बस्ती जनपद के अंतर्गत है वहां पर जाए। ग्रामीण दौड़ते रह जाते हैं और काम नहीं होता है। ग्रामीण सरकारी योजनाओं से वंचित है। आवास, वृद्घा पेंशन, बिजली, राशन कार्ड आदि नेट पर जियोटेग करने पर सो नहीं कर रहा है। गांव संतकबीरनगर बार्डर से पांच किलोमीटर की दूरी पर है। उन्होंने डीएम से भरवलिया उर्फ टिकुइया के ग्राम पंचायत चकिया को बस्ती जनपद से जोड़ने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में फूलचंद, रामदेव, सुुुभागी, जनक दुलारी, मालती, राम रती, हरिश्चंद, बदामा, रीतू, जलधारी, कल्पनाथ, सियाराम, रवि प्रकाश, सीता, शिवमूरत, संतराम, दिनेश, राजवंत, जानकी, लवकुश, ऊषा समेत अन्य मौजूद रहे।