फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल के बाढ़पीड़ितों के लिए मदद की अपील

Fri, 24 Aug 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए लालगंज में चंदा मांगते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
संतकबीरनगर। केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जिला प्रशासन भी आगे आया है। डीएम ने जनपद वासियों से सहायता की अपील की है। लोग सामान या नकद धनराशि प्रशासन के जरिए या खुद भी वहां भेज सकते हैं।

 

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सूखा भोजन, पानी की बोतलें, कपड़े एवं अन्य जीवनोपयोगी सामग्री केरल के बाढ़पीड़ितों को भेजी जा रही है। केरल राज्य में आई आपदा के लिए मदद के रूप में प्राप्त होने वाली सामग्रियों एवं धनराशि को प्रभावित व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए सरकार की तरफ से व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

 

एकत्रित भोजन पैकेट, बिस्कुट, ड्राई फ्रूट, रस्क, चॉकलेट एनर्जी बार, ओआरएस तथा पानी के छोटी बोतलों के साथ ही टी शर्ट, लुंगी, गमछा, साड़ी, बच्चों के कपड़े, हल्के कंबल इत्यादि भी दिए जा सकते हैं।

 

उन्होंने बताया कि नकद धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से भेजी जाएगी। जनपद स्तर पर नकद धनराशि इकट्ठा कर, चेक अथवा ड्राफ्ट के जरिए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया जा सकता है। इसके अलावा आरटीजीएस के माध्यम से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में जमा किया जा सकता है। डीएम ने अधिक से अधिक लोगों से सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें