संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में 413 आभा आईडी बनाई गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के अधीक्षक डॉ. वरुणेश दूबे ने बताया कि शत-प्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाई जानी है। इसके लिए आशा, एएनएम और सीएचओ को लगाया गया है।
शनिवार को उमरी खुर्द, गिरधरपुर, गड़सरपार, शिवसरा, गंगा देवरिया आदि क्षेत्रों में आभा आईडी बनाई गई है। इस दौरान कुल 413 आभा आईडी बनाया गया है।
स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि अभियान में और तेजी लाए, ताकि शत-प्रतिशत लोगों की आभा आईडी बन सके।