फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रक का तिरपाल काटकर 408 किलो चायपत्ती चोरी

Fri, 02 May 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भुअरिया में ट्रक का तिरपाल काटकर चोरों ने 17 डिब्बा कुल 408 किलो चाय पत्ती चुरा लिया। यह चोरी 30 अप्रैल की रात में उस समय हुई जब ट्रक चालक गाड़ी में गोरखपुर के सरदारनगर स्थित कंपनी के गोदाम से नमक और चायपत्ती लेकर बस्ती और बभनान में अपने व्यापारियों को पहुंचाने जा रहा था। वह 30 अप्रैल की रात में भुअरिया चौराहे पर एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करके सोया था। उसको इस बात की जानकारी तब तब हुई जब एक अप्रैल की सुबह वह ट्रक लेकर बस्ती पहुंचा। इस मामले में कम्पनी के सीपीए एजेंट रितेश यादव की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें