फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बोर्ड परीक्षा के 400 विद्यार्थियों के नाम व पिता के नाम में गलती

Sun, 24 Dec 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी माह में होनी है बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के आवेदन पत्रों की फीडिंग में 400 विद्यार्थियों के नाम और उनके अभिभावकों के नाम में त्रुटि सामने आई है। कहीं विद्यार्थियों का नाम गलत है तो कहीं पिता की जगह छात्र का नाम आ गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऐसे विद्यार्थियों के आवेदन को सही कराने के लिए दो दिन का समय दिया है।
यूपी बोर्ड की परीक्षा फरवरी माह में प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए में 107 केंद्र बनाए गए हैं। इधर, बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए आवेदन किए विद्यार्थियों के नामों में हुई त्रुटि को सही कराने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार, कुछ विद्यार्थियों के नाम गलत हो गए हैं। मेल की जगह फीमेल हो गया है। इसके साथ ही छात्र की जगह उसके पिता का नाम दर्ज हो गया है। जिले में करीब 400 विद्यार्थियों के आवेदन पत्रों में त्रुटि है। इसको सही कराया जा रहा है। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गए हैं कि अपने-अपने विद्यार्थियों के आवेदन पत्रों को सही करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस संदीप कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों के आवेदन पत्रों में त्रुटि सामने आई है। इसे सही कराने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं। ताकि समय रहते नाम व अन्य गलतियां सुधारी जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें