फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिड़हर घाट पर बेटियों ने पिता को दी मुखाग्नि

Sun, 24 Dec 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बिड़हर घाट पर पिता को मुखाग्नि देती बेटी।संवाद
विज्ञापन
नाथनगर क्षेत्र के भगवानपुर पूर्वी उर्फ भग्गोभार का मामला
विज्ञापन

फोटो है

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर क्षेत्र के भगवानपुर पूर्वी उर्फ भग्गोभार निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति का शनिवार देर रात दिल्ली में निधन हो गया। उनका शव रविवार को उनके पैतृक गांव लाया गया। यहां मृतक की 24 वर्षीय बेटी रिंकी व 20 वर्षीय बेटी मुस्कान ने अपने पिता को बिड़हर घाट पर मुखाग्नि दी। यह मंजर देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की जुबां पर बस एक शब्द था कि बेटियों ने बेटे का फर्ज निभाया है।
भगवानपुर पूर्वी उर्फ भग्गोभार निवासी विजय प्रताप दुसाध पुत्र घिसियावन (48) का दिल्ली में शनिवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया। रविवार को उनके शव को उनके पैतृक निवास भगवानपुर पूर्वी उर्फ भग्गोभार लाया गया। जहां से बिड़हर घाट पर मृतक की 24 वर्षीय बेटी रिंकी व 20 वर्षीय बेटी मुस्कान ने पिता को मुखाग्नि दी। बेटियों ने बेटे का धर्म निभाया। दोनों बेटियों ने अंतिम संस्कार किया। शवयात्रा के दौरान दोनों बेटियों को शव यात्रा में आगे चलते देखकर लोगों को आश्चर्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक विजय प्रताप दुसाध के बेटे की लगभग पांच वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। केवल दो बेटियां ही थीं। दोनों बेटियों ने बेटी होने का धर्म निभाया। मौत की सूचना पर दुसाध समाज के सैकड़ों लोग पहुंच गए और परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद शोक सभा हुई। इसमें लोजपा के जिलाध्यक्ष लालचंद दुसाध, डॉ. बाल किशुन पासवान, देश दीपक, राकेश कुमार, सूर्यप्रकाश सिंह पासवान, अजय कुमार, बृजेश कुमार, मोतीलाल दुसाध, लोजपा उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव, कोषाध्यक्ष रामकोमल दुसाध, शशिकांत उर्फ सोनू पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें