बखिरा। पुलिस ने झुंगिया गांव निवासी दो लोगों को बीस-बीस लीटर के दो जरीकेन में कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल अनिल यादव व सन्तोष गुप्ता ने सूचना के आधार पर दोनों को झुंगिया-कानापार मार्ग पर पकड़ लिया। दोनो व्यक्तियों से दो जरीकेन में बीस-बीस लीटर के कुल चालीस लीटर अवैध कच्ची शराब पुलिस ने बरामद किया। पकड़े गए आरोपी धर्मेन्द्र साहनी व रमेश साहनी पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की। संवाद