फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर के आवास पर सीएमओ ने मारा छापा

Tue, 02 Apr 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सरकारी आवास में रहकर प्राइवेट प्रैक्टिस करने की शिकायत मिली थी
विज्ञापन

- बंद मिला चिकित्सक का कमरा, सीएमओ ने डॉक्टर का तबादला नाथनगर किया था
संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। मंगलवार को सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में स्थित एक सरकारी डॉक्टर जिनका स्थानांतरण नाथनगर किया गया है, उन्होंने आवास खाली नहीं किया। आवास में ही प्राइवेट प्रेक्टिस करने का मामला संज्ञान में आने पर छापा मारा, लेकिन डॉक्टर नहीं मिले। आवास पर ताला लटका हुआ था। सीएमओ ने अधीक्षक को आवास तत्काल खाली कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. लोकेश त्रिपाठी का स्थानांतरण मार्च में सीएमओ ने नाथनगर सीएचसी में कर दिया था। चिकित्सक ने अभी तक सरकारी आवास खाली नहीं किया है और न ही नाथनगर में सेवा दी। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि सरकारी आवास में रहकर प्राइवेट प्रैक्टिस करने की शिकायत मिली थी। शिकायत पर जांच की गई तो डॉ. लोकेश का कमरा बंद मिला है। अधीक्षक को आवास खाली कराने का निर्देश दिए गए हैं। अगर आवास खाली नहीं करते है और नाथनगर में कार्यभार ग्रहण नहीं करते है तो शासन में इनके खिलाफ पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें