संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले में दो केंद्रों पर जारी है। परीक्षकों के बढ़ने से शुक्रवार को दोनों केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कुल 39,227 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य हुआ।
मूल्यांकन केंद्र जीजीआईसी की प्रधानाचार्य सबीहा मुमताज ने बताया कि उनके केंद्र पर इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। शुक्रवार को 13,227 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई हैं। इसमें 242 परीक्षक और डिप्टी हेड शामिल रहे। इसी तरह मूल्यांकन केंद्र एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह ने बताया कि उनके केंद्र पर हाईस्कूल की 26 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। मूल्यांकन कार्य में 582 डिप्टी हेड और परीक्षक शामिल रहे। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि दोनों केंद्रों पर कुल 39,227 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है।