संतकबीरनगर। जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा। इसमे कुल 1166 मरीजों का इलाज किया गया और दवा दी गई। मेले में बुखार से पीड़ित 39 मरीज मिले। इन सभी को ब्लड जांच के लिए बुलाया गया।
उप स्वास्थ्य केंद्र चुरेब, बखिरा, हरिहरपुर, मेंहदूपार, नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर, कांशीराम आवास समेत 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे स्वास्थ्य मेले में सबसे ज्यादा खासी, बुखार, उल्टी, दस्त, शुगर आदि के मरीज पहुंचे। इसमें 39 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। चिकित्सकों ने ब्लड जांच की सलाह दी और जांच के लिए जिला अस्पताल बुलाया। हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी हरिहरपुर पर 113 मरीजों ने अपना इलाज कराया। सीएचसी नाथनगर के अधीक्षक ने स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। मेले में बुखार, खॉसी, शुगर और गठिया के मरीज शामिल रहे। इस दौरान होम्योपैथ,आयुर्वेद और एलोपैथ के चिकित्सक मौजूद रहे। इस मौके पर डॉ शिव जनम, डॉ गौरीदत्त मिश्रा, डॉ गौरव यादव, डॉ दीपा पांडेय, फार्मासिस्ट अजय पांडेय, लैब टेकनीशियन सीता सरन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
धर्मसिंहवा प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी मेंहदूपार में लगे मेले में प्रमुख अरविंद जायसवाल ने 60 लोगों को गोल्डन कार्ड वितरित किया। यहां पर कुल 47 मरीज आए। जिनमे सबसे ज्यादा चर्म रोग, फोड़ा फुंसी, सर्दी जुकाम बुखार से संबंधित रहे। यहां पर डॉक्टर निवेदिता, मनोज जायसवाल, फार्मासिस्ट प्रेमचंद चौधरी, जगदीश, नीतू, उपेंद्र कुमार राय, विनय कुमार राय, शैलेंद्र गुप्ता, खालिद रजा, रागिनी संजय सिंह, तौलन आदि मौजूद रहे। रोसया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी पर कुल 31 मरीज आए। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि कुल 31 मरीजो की जॉच कर दवा दिया गया है। इस मौके पर डाॅक्टर राजेश, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, सौरभ, विद्या सागर पांडेय आदि मौजूद रहे।