फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

381 परीक्षार्थियों ने छोड़ी टीईटी

Tue, 02 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
\जिला स्तर पर आयोजित जूनियर स्तर और प्राथमिक स्तर की टीईटी परीक्षा के लिए सात केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित कराई गई। प्रथम पाली में जूनियर स्तर की परीक्षा थी।
विज्ञापन

 परीक्षा में सात केंद्रों पर 3398 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें 228 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह से शाम की पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 2064 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें से 153 ने परीक्षा छोड़ दी।
 परीक्षा केंद्र हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और नेहरू कृषक इंटर कॉलेज, संतकबीर इंटर कॉलेज मगहर, गन्ना विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा दोनों पालियों में शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन

  इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ रही। गेट के अंदर उन्ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया जा रहा था जिनके पास प्रवेश पत्र मौजूद था। इसके अलावा अन्य किसी को भी परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया गया।
 डीआईओएस बृजभूषण मौर्य, बीएसए महेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। सातों परीक्षा केंद्र के बाहर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किए गए थे।
विज्ञापन

 परीक्षा शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। इसके साथ ही दो सचल दस्ते लगातार परीक्षा केंद्रों की जांच करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें