फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में 38 मामले निस्तारित

विज्ञापन
धनघटा थाने में आयोजित समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्या सुनती डीएम। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
समाधान दिवस में 38 मामले निस्तारित
विज्ञापन

65 मामले आए, डीएम और एसपी ने धनघटा में सुनी फरियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के समस्त थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 65 मामलों में से पूर्व के थाना दिवस और वर्तमान थाना दिवस के 38 मामलों का निस्तारण किया गया। धनघटा में डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉ. कौस्तुभ ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
धनघटा थाने पर पहुंचीं डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए। शिकायतकर्ता के मामलों का निस्तारण का उसकी सूचना शिकायतकर्ता को अवश्य दी जाए। यहां पर कुल 15 मामले आए और तीन का निस्तारण हुआ। इस दौरान एसपी डॉ. कौस्तुभ, सीओ अंबरीश भदौरिया समेत अन्य मौजूद रहे। इसी तरह से मेंहदावल थाने पर कुल आठ मामले आए लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। दुधारा थाने पर पांच आए और पूर्व व वर्तमान के पांच मामलों का निस्तारण हुआ। महुली थाने पर 13 मामले आए और पूर्व के लंबित तथा वर्तमान कुल 10 मामलों का निस्तारण हुआ। बखिरा थाने पर कुल तीन मामले आए और तीन का निस्तारण हुआ। बेलहर थाने पर पांच मामले आए और पूर्व तथा वर्तमान के छह मामलों का निस्तारण हुआ। धर्मसिंहवा थाने पर कुल पांच मामले आए और पूर्व तथा वर्तमान के तीन मामलों का निस्तारण हुआ। कोतवाली खलीलाबाद में 11 मामले आए और पूर्व तथा वर्तमान के आठ मामलों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

एसडीएम से बहस, अफसरों से भिड़े
महुली थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में बिफरे फरियादी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में नगर पंचायत हरिहरपुर से काफी संख्या में पहुंचे महिला व पुरुष फरियादियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान फरियादियों ने एसडीएम से बहस की। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने समझाने का प्रयास किया तो फरियादी उलझ गए। पुलिस ने इस मामले में तीन पुरुषों व आठ महिलाओं के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत हरिहरपुर के जगदीशपुर शुक्लइनिया में जंगल भूमि को लेकर नगर पंचायत व कब्जेदार पट्टेधारकों से विवाद चल रहा है। कई बार उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद पैमाइश के दौरान विवाद हो चुका है। शनिवार को महुली थाने में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम योगेश्वर सिंह, सीओ अंबरीष भदौरिया बैठकर समस्या सुन रहे थे। शिकायत के आधार पर हलकावार राजस्व व पुलिस कर्मियों से मामले का निस्तारण संबंधित जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान नगर पंचायत हरिहरपुर के रहने वाले काफी संख्या में महिला व पुरुष फरियादी पहुंचे। मौके पर मौजूद तहसील के शीर्ष अधिकारियों से कहा कि पट्टे की भूमि पर से नगर पंचायत उन्हें फर्जी तरीके से बेदखल कर रहा है। जबकि वर्षों से उस पर वे लोग काबिज हैं। इसी दौरान फरियादियों ने हंगामा शुरू कर दिया। तहसील प्रशासन व पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाने लगे। एसडीएम योगेश्वर सिंह ने समझाते हुए फरियादियों को दिलासा दिलाने का प्रयास किया कि न्याय संगत कार्य होगा। इस पर फरियादी उल्टे ही एसडीएम से बहस कर लिए। पुलिस के जवानों ने जब समझाने का प्रयास किया तो उनसे भी बहस की। स्थिति को नियंत्रित करते हुए हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि हंगामा कर रहे रघुवीर गुप्ता, राम बचन, लुटावन निवासी वार्ड नंबर छह जवाहर नगर के अलावा महिला आशा देवी, गीता देवी, सुमित्रा देवी, आराधना, कमलावती देवी, रुमाली देवी, सरिता देवी व दुलारी देवी नरिवासी ग्राम जगदीशपुर शुक्लइनिया के खिलाफ शांतिभंग की करवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें