संतकबीरनगर जिले में रविवार को जनपद के छह केंद्रों पर पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हुई।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर जनपद के छह केंद्रों पर पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हुई। नोडल केंद्र प्रभारी एके पाठक और मनीष यादव ने बताया कि परीक्षा में कुल 4162 परीक्षार्थी नामांकित थे।
जिसमें से 344 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद, सेंट थामस इंटर कॉलेज खलीलाबाद, खलीलाबाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गन्ना विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में दो पालियों में हुई परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई है। नोडल प्रभारी ने बताया कि हर परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात थे।