संतकबीरनगर। एटीएम पर रुपये निकालने गए एक व्यक्ति से एटीएम कार्ड बदलकर 34 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया। पीड़ित ने पुलिस को मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। धनघटा क्षेत्र के लोहरैया गांव निवासी ज्ञानदास ने शिकायत में बताया कि उनका लड़का दिलीप चार फरवरी को लोहरैया चौराहा पर एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया हुआ था। एक बार रुपये न निकलने पर दोबारा पांच हजार रुपये निकालने का प्रयास किया।
उसी दौरान पीछे खड़ा एक लड़का आया और रुपये निकालने में मदद का आश्वासन दिया। एटीएम बदलकर खाते से 34 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।