फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उर्वरक की 33 दुकानों की जांच, चार का लाइसेंस निलंबित

Fri, 07 Aug 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धनघटा, खलीलाबाद और मेंहदावल तहसील के दुकानों में छापा
विज्ञापन

- लिए गए आठ नमूने, प्रयोगशाला भेजने की तैयारी

संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर डीएम की ओर गठित टीमों ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उर्वरकों की दुकानों पर औचक छापा मारा। इस दौरान 33 उर्वरक की दुकानों का जांच की गई। खामियां मिलने पर चार दुकानों का लाइसेंस निलंबित करते हुए आठ नमूने लिए गए।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया है कि तहसील धनघटा में कुल आठ दुकानों का निरीक्षण किया गया। इनमें से दो उर्वरक के नमूना लिए गए। साथ ही एक दुकानदारों को अभिलेख अपूर्ण होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। तहसील खलीलाबाद में कुल 16 दुकानों का निरीक्षण कर पांच उर्वरक के नमूने लिए गए। तहसील मेंहदावल में नौ दुकानों का निरीक्षण करते हुए एक नमूना लिया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि मेंहदावल में एक दुकानदार को अभिलेख व्यवथित नहीं करने के कारण और खलीलाबाद में दुकान बंद कर भागने पर प्रजापति ट्रेडर्स महुआदांड, चौधरी खाद बीज भंडार चमरसन, आईएफएफडीसी महुआडंड का लाइसेंस निलंबित कर नोटिस जारी किया गया।
बताया कि साधन सहकारी समिति मीरगंज, जय मां वैष्णों ट्रेडर्स खाद भंडार तेनुहारी ,एग्री जंक्शन डड़वा, साधन सहकारी समिति पालीखास, डीसीएफ केंद्र भुजैनी, आईएफएफडीसी बुधाकला कांटे, एग्री जंक्शन कांटे, संतोष चौधरी खाद भंडार जिगिना, चौधरी खाद बीज भंडार, प्रजापति ट्रेडर्स गर्थवलियां चौराहा, सहकारी क्रय विक्रय भुजैनी, दिनेश एंटरप्राइज भुजानी, तिवारी एंटरप्राइजेज भुजैनी, आकाश एंटरप्राइजेज चुरेब आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि 33 उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण कर कुल चार दुकान का लाइसेंस निलंबित कर नोटिस जारी किया गया है। कुल आठ नमूने लिए गए। नमूनों को प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। नमूने का परिणाम अमानक आने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश में दिए गए प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें