फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 328 जोड़े

Tue, 07 Feb 2023 10:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर।

सार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द भी देखने को मिली। 299 हिंदू जोड़ों की वैदिक मंत्रों के बीच शादी कराई गई, जबकि 29 जोड़ों को मुस्लिम धर्म की परंपरा के अनुसार मौलवी व काजी ने निकाह पढ़ाया।
 
विज्ञापन
नव दंपतियों को आशीर्वाद देते अधिकारी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को जनपद मुख्यालय स्थित एक मैरिज हाॅल में हुआ। इसमें 328 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। इसमें 299 जोड़े हिंदू व 29 जोड़े मुस्लिम शामिल हैं। नव दंपतियों को डीएम, एसपी, सीडीओ व अन्य अधिकारियों ने आशीर्वाद देकर विदा किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दो पालियों में 328 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न कराया गया। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने वर-वधू के सुखद एवं स्वस्थ जीवन की शुभ कामना दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंदों की बेटियों की शादी पूरे सम्मान एवं धार्मिक विधि विधान के साथ कराई जा रही। मुख्यमंत्री की इस योजना के जरिये गरीब बेटियों की शादी में कोई रुकावट नहीं आएगी।

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है। सीडीओ संत कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे गरीब परिवारों के लड़के-लड़कियों की शादी करवाना है, जो शादी का खर्च स्वयं नहीं उठा सकते।
विज्ञापन


डीएम व एसपी ने सामूहिक विवाह के पंडाल में उपस्थित वर-वधू एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उपहार में दिए जाने वाले सामानों की गुणवत्ता को परखा। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी प्रियंका यादव, सुरेश कुमार सरोज आदि उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन

एक ही परिसर में गूंजा वैदिक मंत्र तो पढ़ाई गई निकाह

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द भी देखने को मिली। 299 हिंदू जोड़ों की वैदिक मंत्रों के बीच शादी कराई गई, जबकि 29 जोड़ों को मुस्लिम धर्म की परंपरा के अनुसार मौलवी व काजी ने निकाह पढ़ाया।

बैंक खाते में भेजे गए 35 हजार रुपये
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में उपहार स्वरूप लड़की के बैंक खाते में 35 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई। चांदी की पायल, बिछिया, बर्तन सेट, वर-वधू को कपड़ा, सीलिंग फैन, ब्रीफकेस के साथ ही वन विभाग की ओर से एक-एक आम के पौधे दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग भी रहा मुस्तैद
कोरोना महामारी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी मुस्तैद रहा। मुख्य प्रवेश द्वार पर कोरोना जांच टीम की ओर से आगंतुकों का एंटीजन टेस्ट किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें