फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की सेहत पर बिजली का संकट बना बाधा

विज्ञापन
मठियापार गांव में बदहाल पड़ा एएनएम सेंटर।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
गांव की सेहत पर बिजली का संकट बना बाधा
विज्ञापन

जिले के 32 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर विद्युत कनेक्शन ही नहीं
बगैर बिजली के स्वास्थ्य कर्मी कैसे गुजारेंगे रात
संतकबीरनगर। लोगों को घर के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार निर्देश दे रही है। स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर तैनात कर्मियों को केंद्रों पर ही रात्रि गुजारने का आदेश है, लेकिन गांव के लोगों की सेहत पर बिजली का संकट बाधा बन गया है। कारण यह है कि जिले में 32 स्वास्थ्य उपकेंद्रों व हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर विद्युत कनेक्शन ही नहीं लगा है। ऐसे में बगैर बिजली स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर कैसे रात गुजारेंगे, यह सवाल खड़ा हो गया है।
जिले में 183 स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं, जबकि 80 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी क्रियाशील हैं। इन उपकेंद्रों व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाली आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इधर, शासन ने निर्देश जारी किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य उपकेंद्रों व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी अपने केंद्रों पर ही रात्रि निवास करेंगे। जहां पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर क्रियाशील है, वहां कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को प्रति माह 400 ओपीडी करनी है, लेकिन सबसे गंभीर बात यह है कि जिले के 32 स्वास्थ्य उपकेंद्रों व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर बिजली का इंतजाम अभी तक नहीं किया गया है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो बघौली ब्लॉक के बकहा, धनखिरिया बेलहर ब्लॉक के लंगडावार, सिया कटाई, हैंसर बाजार ब्लॉक के तामा, खलीलाबाद ब्लॉक के अशरफावाद, बड़गो, डड़वा, गड़सरपार, गिरधरपुर, कर्री, मगहर, रौरापार, मेंहदावल के बढ़याठाठर, बाराखाल, बेलौली, मेंहदावल, परसा पांडेय, नाथ्रनगर के सिकरी, छितही, कालीजगदीशपुर, पौली के चकिया, परसहर, उमरिया पांडेय, भगवतनगर, गोइठा, सेमरियावां के भाटपार, छगुलिया बगुलिया, कानपारा, करही, महदेवा, तिलजा के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर अभी तक बिजली का कनेक्शन नहीं है। इससे स्वास्थ्य कर्मी कैसे बगैर बिजली के कैसे रात्रि गुजारेंगे, यह सवाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही होगी विद्युत कनेक्शन की व्यवस्था
जिले के जिन स्वास्थ्य उपकेंद्रों व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर बिजली का कनेक्शन नहीं है, इसकी रिपोर्ट मंगाई गई है। जल्द ही इन केंद्रों पर विद्युत कनेक्शन की व्यवस्था कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने के लिए कटिबद्ध है।
-डॉ. मोहन झा, अपर सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें