मेंहदावल। नगर के चौक बाजार से एक निजी कंपनी में काम करने वाले एक कर्मी की बाइक की डिक्की से 3.18 लाख रुपये गायब हो गए। उससने मेंहदावल पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी तहरीर में सत्यदेव निवासी नटवा थाना मेंहदावल ने बताया कि वह टड़वरिया चौराहे पर ऑनलाइन कंपनी में एक निजी कार्यालय में कर्मचारी है। मंगलवार की सुबह ऑफिस से 3,18,770 रुपये लेकर चौक बाजार में जमा करने के लिए गया हुआ था। वह स्टेट बैंक से होकर बाइक खड़ी करके एक निजी विद्यालय भी गया था। वह जब पैसा जमा करने के लिए वह एक ट्रेडर्स के यहां पहुंचा तो मोटरसाइकिल की डिक्की से पूरा पैसा गायब था।
आनन-फानन में पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया पीड़ित का दावा संदिग्ध प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। संवाद