संतकबीरनगर। मतदाता जागरूकता अभियान के क्रम में नगर से लेकर गांव तक विविध आयोजन हुए। गोष्ठियों, रैलियों में 12 मई को मतदान करने और लोगों को इसके लिए जागरुक करने की शपथ दिलाई गई।
सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बच्चों में 12 मई को मतदान करने के लिए अपने आस पास के लोगों को जागरूक करने का शपथ ली। प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान करना सभी का अधिकार है। ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि अधिक से अधिक संख्या में 12 मई को बूथों पर पहुंच कर मतदान करें और अपने आस पास के लोगों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करें। प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, डॉ चिंतामणि उपाध्याय, डॉ सीपी श्रीवास्तव, बलराम यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
उच्च प्राथमिक विद्यालय भरपुरवा में बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व को बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अख्तर आलम समेत अन्य मौजूद रहे।
बाघनगर प्रतिनिधि के अनुसार सेमरियावां ब्लॉक के चिउठना में स्कूल चलो और मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिउटना के 200 बच्चों ने स्कूल से लेकर गांव गलियों में घूमकर रैली के माध्यम से 12 मई को अधिक से अधिक मतदान करने, बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के साथ स्वच्छता का पैगाम ग्राम वासियों को दिया। इस अवसर पर जफीर अली करखी, प्रधानाचार्य मुश्ताक अहमद, जियाउल हक, त्रिपुरारी सिंह, देवमती आदि लोग मौजूद रहे।
बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के लोहरौली शुक्ल प्राथमिक विद्यालय पर मतदाताओं को मताधिकार और उससे होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान एनपीआरसी ने जागरूकता अभियान शुरू कर मौजूद लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने और अपने बच्चों का पड़ोस के विद्यालयों में नामांकन करने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान एनपीआरसी शिवधन, कपिलदेव प्रसाद, प्रधानाध्यापक पवन कुमार राय, योगेन्द्र यादव, इंद्रमणि शर्मा, शैलेन्द्र कुमार, प्रेम चौधरी, अनंत कुमार श्रीवास्तव, श्रीकांत यादव, देवेंद्र कुमार, गीता देवी, गिरीश चंद्र, सुभाष चंद्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गुड़िया देवी समेत अन्य मौजूद रहेे।