फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों पर लूट का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही परिवार के चार लोगों पर लूट का केस
विज्ञापन

देवी-देवताओं की मूर्ति क्षत्रिग्रस्त करने तथा पॉकेट में रखा 20 हजार रुपया छीन लेने का आरोप
महुली थाना क्षेत्र के मोलनापुर के चकमहुआ गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को महुली पुलिस ने मोलनापुर के चकमहुआ गांव निवासी एक मूर्तिकार की तहरीर पर गांव के ही एक परिवार के चार लोगों के खिलाफ देवी-देवताओं की मूर्ति क्षत्रिग्रस्त और लूट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

चकमहुआ गांव निवासी मूर्तिकार मणिचंद्र यादव ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह गांव में ही देवी-देवताओं की मूर्ति बनाकर उसकी बिक्री करते हैं। दीपावली में लक्ष्मीजी की मूर्ति खरीदने में लिए गांव के धर्मेंद्र ने एक मूर्ति को पसंद किया था। कीमत तीन हजार रुपये तय हुई थी। बाद में धर्मेंद्र ने ढाई हजार रुपये नकद दिए थे। शेष पांच सौ रुपये मूर्ति ले जाते समय देने की बात कही थी। मणिचंद्र का कहना है कि तीन नवंबर-2018 को धर्मेंद्र उसके पास आए और मूर्ति मांगने लगे। तय मूर्ति दिखाकर बकाया पांच सौ रुपये मांगा। तब वह तयशुदा मूर्ति को न ले जाकर बड़ी मूर्ति ले जाने लगे। जब उन्होंने एतराज किया तो धर्मेंद्र गाली-गुप्ता देते हुए परिवार के अन्य सदस्य को बुला लिया। मौके पर पहुंचे धर्मेंद्र के परिजनों ने उसकी पिटाई करते हुए कई देवी-देवताओं की मूर्तियों को तोड़ दिया। इस दौरान धर्मेंद्र ने उसकी पॉकेट से बीस हजार रुपये छीनने के साथ बड़ी मूर्ति उठा ले गए। मणिचंद्र का कहना है कि जब वह इसकी सूचना लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने उलटे ही उनके खिलाफ एनसीआर दर्ज कर शांतिभंग में चालान कर दिया। एसओ शैलेंद्र राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश के क्रम में मणिचंद्र यादव की तहरीर पर धर्मेंद्र, अवधेश, जितेंद्र और छोटू के खिलाफ देवी-देवताओं की मूर्ति क्षत्रिग्रस्त और लूट का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें