फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़ व गदंगी से होकर विद्यालय जाने को मजबूर हैं छात्र

Fri, 27 Jul 2018 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
विकास खंड बेलहरकलां के प्राथिमक विद्यालय पवरिहा मार्ग बदहाल है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेलहर। शिक्षा क्षेत्र बेलहर कलां के पवरिहा प्राथमिक विद्यालय के रास्ते में कीचड़, गंदगी व जलजमाव की वजह से पढ़ने वाले बच्चों को आने-जाने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रत्येक वर्ष बारिश के मौसम में इस जिल्लत को बच्चे झेलते है, लेकिन जिम्मेदार रास्ते की बदहाली को दूर करने को लेकर तनिक भी गंभीर नहीं है। नतीजतन नामांकन के सापेक्ष महज 50 प्रतिशत बच्चे ही विद्यालय आ पाते हैं।
विज्ञापन

विद्यालय पढ़ने वाले छात्र अमिता, अमिसू, ममता, पुष्पा, समता, जान मुहम्मद, अमन, निखिल, नितिन, मानसी, सरिता, शमा, नेहा और सुधा ने बताया कि विद्यालय गेट के सामने ही कीचड़, गंदगी जमा है। बारिश होने पर जलजमाव की वजह से उन्हें दिक्कत होती है। अक्सर लोग फिसलकर इसमें गिर जाते हैं, जिससे ड्रेस गंदा जो जाता है। प्रधानाध्यापक दुर्गेश कुमार पाठक ने बताया कि विद्यालय को इस साल अंग्रेजी माध्यम से भी पढ़ाने के लिए नामित किया गया है। इस समय विद्यालय में कुल 248 बच्चों का नामांकन है, लेकिन बारिश की बजह से महज 135 ही आ सके हैं। जहां तक विद्यालय के रास्ते की बात है उसके लिए प्रयास किया जा रहा है। बाग से ही होकर बच्चों को विद्यालय आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें