बखिरा। पुलिस ने मंगलवार को एक माह पूर्व लेदवा ग्राम पंचायत स्थित सहज सेवा केंद्र से चोरी गए लैपटॉप व मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।
चौकी इंचार्ज मुन्नीलाल ने बताया कि 23 जून की रात लेदवा (सांथा) में आफताब हुसेन पुत्र ताज मोहम्मद के सहज सेवा केंद्र से लैपटॉप व एक मोबाइल चोरी हो गया था। बताया कि चोर ने दुकान के शटर के ऊपर मौजूद एक छोटे जंगले से घुसकर घटना को अंजाम दिया था।
पीड़ित ने इस संबंध में तहरीर दिया था। चोर की तलाश चल रही थी। सोमवार की शाम को सूचना मिली कि एक युवक चोरी की लैपटॉप व मोबाइल बिक्री के लिए ले जा रहा है।
तत्काल केवटहिया (निघुरी) पहुंचकर चोरी के लैपटॉप व मोबाइल के साथ आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान रामभवन निषाद निवासी केवटहिया के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया।