फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता के चल रहे छह स्कूलों को कराया बंद

Tue, 24 Jul 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्कूली छात्र
विज्ञापन
मेंहदावल। मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने बिना मान्यता के संचालित छह विद्यालयों को बंद कराया और दो विद्यालयों के प्रबंधकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बीईओ की इस कार्रवाई से शिक्षा माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।

 

खंड शिक्षा अधिकारी मेंहदावल अशोक कुमार राय ने बताया कि मेंहदावल-विसौवा मार्ग क्षेत्र पर चलने वाले शास्त्री बाल विद्या मंदिर विसौवा, पब्लिक कान्वेंट डडियाकलां तथा यहीं पर बिना बोर्ड लगाए एक अन्य विद्यालय, रुमाली देवी वंशीधर विद्या मंदिर विसौवा, नवोदय विद्या मंदिर सरहरी, पार्वती मांटेसरी भठवा को बिना मान्यता के चलते पाया गया है।

विज्ञापन

 

इन विद्यालयों को बंद करा दिया गया है। जबकि नगर के नईबाजार में चल रहे जन शिक्षा निकेतन व पब्लिक कान्वेंट की मान्यता की जांच की। मौके पर मान्यता संबंधी कागजात नहीं उपलब्ध कराया गया।
 

विद्यालय प्रबंधक मान्यता होने की बात कह रहे हैं। इन विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन के अंदर मान्यता के प्रपत्र नहीं दिखाए तो इन विद्यालयों को भी बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिना मान्यता के किसी भी विद्यालय को संचालित नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें