फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दरों की वृद्धि के विरोध में अपना दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत नियामक बोर्ड द्वारा विद्युत दरों में वृद्धि किए जाने के विरोध में शनिवार को अपना दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित छह सूत्री मांग पत्र डीएम को देकर विद्युत दरों में की गई वृद्धि तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाने की मांग की।
अपना दल के कार्यकर्ता पूर्वाह्न 11 बजे जिलाध्यक्ष बाबूलाल कन्नौजिया के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विद्युत दरों में बेतहाशा वृद्धि कर आम लोगों की कमर तोड़ने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि वैसेे ही आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। किसान व व्यापारी जीएसटी व नोटबंदी से परेशान है, ऐसे में विद्युत दरों में वृद्धि कर उनकी दुश्वारियां बढ़ा दी गई हैं। उन्होंने मांग किया कि बढ़ी हुई विद्युत दरों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। साथ ही कृषि से संबंधित यंत्रों जैसे ट्रैक्टर, कल्टीवेटर, हैरो आदि पर जीएसटी खत्म की जाए। किसानों के फसल का समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित कराई जाए। मांग किया कि छुट्टा पशुओं से निजात दिलाई जाए और किसानों को बिजली व डीजल पर अतिरिक्त सब्सिडी दी जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में डॉ. पीसी पटेल, राम अजोर जायसवाल, अमित पटेल, कौशिल्या मौर्या, जगदीश पटेल, चेतराम यादव, राम पारस निषाद, रामचेत चौधरी, दिलीप चौधरी, अजय कुमार चौधरी, दिलीप प्रजापति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें