फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित किया

विज्ञापन
amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन

संतकबीरनगर। शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में अपेक्षित प्रगति की दिशा में सार्थक प्रयास नहीं करने और बीडीओ से दुर्व्यवहार करने की वजह से एक ग्राम पंचायत अधिकारी को शुक्रवार को डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया। सीडीओ के निर्देश के बाद डीपीआरओ ने यह कार्रवाई की। सीडीओ हाकिम सिंह ने बताया कि बघौली ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी लालजी के जरिए अपने दायित्व का निर्वहन ठीक से नहीं किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में वर्ष 2016-17 में 55 लाभार्थियों के सापेक्ष 45 लाभार्थियों को प्रथम व द्वितीय किस्त देने की कार्रवाई की गई है, लेकिन दस लाभार्थी अभी शेष है। जबकि वर्ष 2017-18 में लक्ष्य के सापेक्ष कुल 21 लाभार्थियों को प्रथम किस्त और 11 को द्वितीय किस्त देने की कार्रवाई की गई है। शेष दस लोगों को अभी नहीं दिया गया है। इसी तरह मनरेगा योजना में मानव दिवस में अब तक कुल 13135 लक्ष्य के सापेक्ष 6206 की पूर्ति पाई गई है। जीओ टैगिंग का कार्य भी संतोषजनक नहीं है। स्वच्छ भारत ग्रामीण और राशन कार्ड सत्यापन के कार्य में भी अपेक्षित प्रगति नहीं है। 22 नवंबर को बीडीओ बघौली द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी लालजी को अपने कक्ष में बुलाया गया और कार्य की प्रगति के बारे में पूछताछ की गई तो वह बीडीओ से दुर्व्यवहार किए। कार्य में लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता की वजह से ग्राम पंचायत अधिकारी लालजी को डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें