फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया

विज्ञापन
मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। राज्य निर्वाचन आयुक्त सतीश अग्रवाल ने शुक्रवार को वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिए डीएम और एसपी से चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली। जबकि शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष चुनाव कराए जाने का निर्देश दिया। डीएम मार्कण्डेय शाही ने बताया कि आयोग के निर्देशों का पूर्णत: पालन किया जा रहा है। शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। आगे बताया कि हरिहरपुर में सीडीओ हाकिम सिंह और मगहर में एडीएम न्यायिक अनिल मिश्र को पर्यवेक्षणीय अधिकारी नामित किया है। आगे बताया कि शुक्रवार की रात शहर में भ्रमण कर हाल जाना गया और जहां कहीं किसी प्रत्याशी के कार्यालय के आस-पास भीड़ दिखी उसे हटाया गया। शनिवार को जिले के चारों निकायों में एसएसबी,पीएसी के साथ पुलिस कर्मी पैदल मार्च करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें