फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हैंसर/ लोहरैया (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के मुंडेरा शुक्ल गांव से सटे रविवार रात विवादित भूमि पर पुलिया निर्माण को लेकर एक सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य और पूर्व प्रधान पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुईं और ईंट पत्थर चले। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई। मारपीट की घटना में दोनों तरफ से आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने पूर्व प्रधान की ओर से दूसरे पक्ष के पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत छह नामजद और 10-12 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, तोड़फोड़, छेड़खानी, हत्या के प्रयास, एससीएसटी एक्ट और सेवन सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मुंडेरा शुक्ल गांव के पूर्व प्रधान लक्ष्मण बेलदार का आरोप है कि गांव के पास उनके भतीजे के नाम से गैस एजेंसी है। जहां एजेंसी तक जाने के लिए रास्ते में स्थित नाले पर पुलिया का निर्माण करवा रहे थे। रात में करीब साढ़े बारह बजे बड़गो गांव निवासी सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविंद्र राय अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज देते हुए निर्माणाधीन पुलिया को ढहाने लगे। जब उन्हें रोका गया तो उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से उसे निशाना बनाकर तीन राउंड फायरिंग किया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। उसके बाद लोग उसे और उसकी पत्नी संगीता, भाई की पत्नी पत्ती देवी, भतीजे संजय और कमलावती को मारपीट कर घायल कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष के बडग़ो गांव निवासी सपा नेता रविंद्र राय का आरोप है कि रात में करीब 11 बजे तुरकौलिया गांव निवासी जयहिंद यादव के घर से निमंत्रण से वापस बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही मुंडेरा शुक्ल गांव के दक्षिण गैस एजेंसी के सामने पहुंचे, तभी पहले से घात लगाकर बैठे पूर्व प्रधान लक्ष्मण, बालकिशुन, श्रीकिशुन, सूरत, धुव्रकुमार, गंगा आदि ने लाठी डंडा और कट्टा लेकर उनकी ओर दौड़ पड़े और बाइक को जबरन रोक कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके बाद उन्हें मारने पीटने के दौरान लाइसेंसी रिवाल्वर, सोने की सीकड़, घड़ी, दो मोबाइल तथा 10 हजार रुपये छीन लिए और बंधक बना लिया। उनके शोर मचाने पर तमाम लोग पहुंचे और बीच- बचाव कर उनकी जान बचाई। आरोप है कि विपक्षी रविंद्र राय, अनूप राय, धर्मेंद्र यादव को मारपीट कर घायल भी कर दिया। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान लक्ष्मण बेलदार की तहरीर के आधार पर सपा नेता रविंद्र राय समेत छह नामजद व 10- 12 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, छेड़खानी, तोडफोड़, हत्या के प्रयास, एससीएसटी एक्ट और सेवन सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी रविंद्र राय की लाइसेंसी रिवाल्वर कब्जे में ले लिया गया है। आगे बताया कि आरोपी रवींद्र राय अभिषेक राय, धर्मेंद्र यादव तथा अनूप राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें