फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस : 137 मामले आए, 30 का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
खलीलाबाद में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनती डीएम। संवाद न्यूज एजेंस? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस : 137 मामले आए, 30 का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के तीनों तहसीलों पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुुआ। जिसमें कुल 137 मामले आए और उसमें से 30 मामलों का निस्तारण हुआ। बाकी मामलों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया। खलीलाबाद तहसील पर डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉ. कौस्तुभ ने समस्या सुनीं।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। अतिक्रमण की शिकायतों पर डीएम ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे गांवों को चिह्नित किया जाए जहां सार्वजनिक जमीन तथा चकमार्गों पर अवैध अतिक्रमण की अधिक शिकायतें मिल रही हैं। राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए। इस दौरान कुल 59 मामले आए जिसमें से 12 का निस्तारण हो पाया। इस अवसर पर एसपी डॉ. कौस्तुभ, एसडीएम राजनारायण त्रिपाठी, तहसीलदार राजेश अग्रवाल, प्रभारी सीएमओ डॉ. मोहन झा समेत अन्य मौजूद रहे। मेंहदावल तहसील पर एसडीएम अजय कुमार तिवारी ने समस्या सुनी। यहां पर कुल 59 मामले आए जिसमें से 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी तरह से धनघटा तहसील पर एडीएम मनोज सिंह और एएसपी संतोष सिंह ने समस्या सुनी। यहां पर कुल 19 मामले में सात का निस्तारण हुआ। बाकी मामले संबंधित विभागों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें