फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित

Sat, 19 Mar 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
विद्यार्थी हुए सम्मानित। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक परीक्षा में कक्षावार बेहतर अंक पाने वाले प्ले वे से लेकर नौवीं कक्षा तक के छात्र छात्राओं को समारोह आयोजित कर मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी खिल पड़े। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने शिक्षा की अहमियत पर जोर दिया।
विज्ञापन

   प्रबंधक उदय प्रताप चतुर्वेदी ने छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना जीवन जीना बेहद मुश्किल है। शिक्षा के लिए अभिभावकों को जागरूकता की जरूरत है। प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित कर लेनी चाहिए। उन्होनें कहा कि परीक्षा में उत्तर लिखने की कला भी अच्छे अंक दिलाती है। प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कार भी जरूरी है। शिक्षा से समाज को अच्छे व गलत काम की पहचान होती है।
 कहा कि कम अंक पाने वाले बच्चे निराश न हों। मेहनत और लगन से पढ़ाई करने से अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते है। उन्होंने कहा कि मेंहनत से ही सफलता मिलती है। सफलता का कोई शार्टकट नही है। पुरस्कार पाने वाले टॉपरों में भार्गवी उपाध्याय, अंशिका यादव, शिवानी, सिद्घांत मिश्र, गरिमा पासवान, सुरभि वर्मा, सुप्रिया मौर्य, सारांश गुप्त, निलेश, आरिक पटेल, वैष्णवी राय, हर्ष सिंह, श्रेया चतुर्वेदी, अभय मिश्र, अंजली यादव, जान्हवी यादव, मोहम्मद आसिम, वैष्णो चौहान को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुप्रिया बनर्जी, आलोक श्रीवास्तव, पवन मिश्र, अनिल मिश्र, नितेश तिवारी, रवि गुप्त, बलराम मिश्र, कैलाश त्रिपाठी, काजोल श्रीवास्तव, दिव्या सिंह, निहारिका श्रीवास्तव, अफीफा खान, नाजिया खातून, तपस्या रानी सिंह, मांडवी मिश्र, ज्योति पांडेय, बबिता त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें