फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख नकद, 23 चांदी के सिक्के बरामद

Tue, 17 Jan 2017 11:59 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
चेकिंग में दौरान जब्त हुए पैसे - फोटो : SELF
विज्ञापन
ख्‍ालीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के अलग- अलग जगहों से मंगलवार को फ्लाइंग स्‍क्वॉड ने तीन लाख कैश और 23 चांदी के सिक्के बरामद किए। पूछताछ में बरामद कैश और सिक्के के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाने पर टीम ने जब्त कर लिया। टीम जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई कराने की प्रक्रिया शुरु कर दी।
विज्ञापन


उड़न दस्ता टीम के प्रभारी कैलाश प्रसाद और एसआई राजेश गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को तामेश्वरनाथ पेट्रोल पंप के पास वाहनों की चेकिंग की गई। यहां खलीलाबाद से नाथनगर की तरफ जा रही एक वैन को रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी में तीन लाख कैश बरामद हुआ। वैन में सवार लोगों की पूछताछ की गई तो एक ने अपना नाम वैतुल्ला अंसारी निवासी कसैला रोड बजरंगनगर निकट हनुमान मंदिर और दूसरे ने अपना नाम शकील निवासी निकट संजय टाकीज बरदहिया बाजार बताया। पूछताछ में वैतुल्ला ने बताया कि वह बरदहिया बाजार में कपड़े का कारोबार करते हैं, लेकिन बरामद कैश के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाए। जिसकी वजह से बरामद कैश को जब्त कर लिया गया। 

मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। वहीं उड़नदस्ता प्रभारी श्यामसुंदर पटेल ने बताया कि टेमा रहमत के पास चेकिंग के दौरान एक कार सवार को रोक कर चेकिंग की गई। जिसमें 23 चांदी के सिक्के बरामद हुए। पूछताछ में कार सवार ने अपना नाम अरविंद कुमार यादव निवासी तरैनी थाना महुली बताया और खुद को सीमेंट का थोक व्यापारी होना बताया। 
विज्ञापन


उसने बताया कि चांदी के सिक्के उसे कंपनी से मिले हैं। अधिक सीमेंट बेचने वाले छोटे कारोबारियों को पुरस्कार के रूप में सिक्के दिए जाएंगे, लेकिन इसका ब्यौरा नहीं दे पाए। बरामद सिक्के को जब्त कर कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि चौकी इंचार्ज बरदहिया बाजार ने तहरीर दिया कि भ्रमण के दौरान डीघाबाईपास पर दीवाल और दुकानों के शटर पर राजीव कुमार उर्फ राजू का पोस्टर लगा पाया गया। इन पोस्टरों का कोई लेखा जोखा नहीं है, लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि इन पोस्टरों को किसने लगाया है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें