फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात हुए स्वस्थ्य, तीन मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सात हुए स्वस्थ्य, तीन मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

- अब तक 8120 लोग मिल चुके हैं पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंगलवार को आई रिपोर्ट में तीन व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिन्हें होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। अब तक जिले में 8120 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके साथ ही 7967 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। जिले में 63 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि मंगलवार को जिले में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें खलीलाबाद ब्लॉक के दो और सेमरियावां ब्लॉक का एक व्यक्ति शामिल है। अब तक जिले में 8120 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं, जबकि 90 संक्रमित की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 1837 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 7967 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। जिले में 63 एक्टिव केस हैं। 1059 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। मंगलवार को सात लोग स्वस्थ्य हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं, अगर वह पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उन्हें एलटू अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है तो उन्हें होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करें और बिना मास्क के बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें