फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अध्यापक : दूसरे दिन काउंसिलिंग में पहुंचे 299 अभ्यर्थी

विज्ञापन
जूनियर हाई में शिक्षक भर्ती के लिए काउंसिलिंग कराते अभ्यर्थी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सहायक अध्यापक : दूसरे दिन काउंसिलिंग में पहुंचे 299 अभ्यर्थी
विज्ञापन

- पांच दिसंबर को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में चल रहे परिषदीय विद्यालयों में 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत बचे हुए 36,590 पदों पर काउंसिलिंग के दूसरे दिन 299 पुरूष अभ्यर्थी पहुंचे। इनके प्रमाण पत्रों की जांच हुई। इन अभ्यर्थियों को पांच दिसंबर तक नियुक्ति पत्र जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन

शासन ने डेढ़ माह पूर्व कोर्ट के आदेश पर 69000 शिक्षक भर्ती के तहत 32 हजार पदों पर भर्ती किया था। इसके बाद द्वितीय चरण में 36590 पदों पर भर्ती होना था। इसी के तहत जिले में 623 पदों पर भर्ती होनी है। जिसमें बुधवार को महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। बृहस्पतिवार को पुरूष अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इन अभ्यर्थियों की जातिवार टेबल बनाकर काउंसिलिंग कराई गई। जिसमें सामान्य वर्ग में 74, पिछड़ी जाति में 126, अनुसूचित जाति में 97 लोग शामिल हुए। जबकि काउंसिलिंग के लिए कुल 325 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन में 277 महिला अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई थी। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 299 पुरूष अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई गई। जो लोग काउंसलिंग नहीं करा पाए हैं वह शुक्रवार को शामिल हो सकते है। उन्होंने बताया कि पांच दिसंबर को चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें