फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में 2969 मामलों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक अदालत में 2969 मामलों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

17,564,00 रुपये अर्थदंड वसूले गए
78,83,000 का दिलाया गया मोटर दुर्घटना प्रतिकर
दीवानी न्यायालय समेत तीनों तहसीलों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला जल लक्ष्मीकांत शुक्ल ने राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया। अदालत में विभिन्न न्यायालयों तथा फोरमों में कुल 13262 मुकदमें लगाए गए थे। इसमे कुल 2969 मामलों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही 17,56,400 रुपये का अर्थदंड और 78,83,000 रुपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिलाया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हरिकेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत दीवानी न्यायालय के अलावा जनपद की तीनों तहसीलों खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा में भी आयोजित हुई। अदालत में विभिन्न बैंको के जरिए शिविर लगाए गए। जिनमें 670 मामलों का निपटारा किया गया और पांच करोड़ सैंतीस लाख छिहत्तर हजार चार सौ पैंसठ रुपये की ऋण वसूली की गई। दीवानी न्यायालय में कुल 1049 मुकदमों का निस्तारण किया गया। जिनमें सत्रह लाख छप्पन हजार चार सौ रुपये का अर्थ दंड वसूल किया गया। प्रशासनिक वादों में कुल 1269 में से 1250 मामलों का निस्तारण किया गया। जिला जज की कोर्ट में कुल पांच मामलों का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना अधिकरण आशीष जैन की कोर्ट में कुल 51 मामलों का निस्तारण करते हुए रुपये 78,83,000/- प्रतिकर दिलाया गया। अतिरिक्त पीठासीन अधिकारी परिवार न्यायालय राकेश कुमार पंचम की कोर्ट में कुल 18 में से छह मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी लोक अदालत अनिल कुमार वशिष्ठ की अदालत में कुल 28 मामलों का निस्तारण करते हुए 1000 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। एडीजे एससीएसटी दिनेश प्रताप सिंह की कोर्ट में 10 मामलों का निस्तारण करते हुए 1500 का अर्थदंड वसूला गया। इसी तरह से अन्य न्यायालयों में वादों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर सिविल जज जूूनियर डिवीजन अजीत कुमार मिश्रा समेत अन्य न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें