फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चार स्थानों पर लगवाए 28 सीसीटीवी कैमरे

Fri, 08 Sep 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन त्रिनेत्र हर घर कैमरा अभियान के तहत एसपी सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में बृहस्पतिवार को पुलिस ने जनसहयोग से चार स्थानों पर 28 सीसीटीवी कैमरे लगवाए।
विज्ञापन

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने एक स्थान पर चार सीसीटीवी कैमरे, थाना दुधारा पुलिस एक स्थान पर 15 सीसीटीवी कैमरे, थाना मेंहदावल पुलिस ने दो स्थानों पर नौ सीसीटीवी कैमरे लगवाए। कैमरा लगवाकर सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को पुलिस ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। एसपी ने बताया कि आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत जनसामान्य से अपील किया जा रहा है कि वे अपने अपने घरों, कालोनियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे जरुर लगवाएं और कम से कम एक कैमरे से सड़क पर भी निगरानी रखें। जिससे कि अपराधिक व असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके। इससे कानून व्यवस्था बेहतर करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें