फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के मामले में चार आरोपी पर केस

Tue, 12 Aug 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के दुघरा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने दो भाई समेत चार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि दुघरा गांव निवासी जुगुल गुप्ता ने अपने तहरीर में बताया कि सोमवार को शाम उनके पटीदार विश्वकर्मा गुप्ता व उनका भाई रामप्रीत, मां आरती तथा अर्चना ने उनकी बेटी काजल को मारने पीटने लगे। जब शोर सुनकर वह खुद बीच बचाव करने आये तो उक्त लोग उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मारने पीटने लगे। जिससे उनके साथ ही बेटी के पेट में गंभीर चोटें आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें